मुनमुन दत्ता जन्मदिन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर का फेवरेट शो है। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टारकास्ट लंबी है और सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके बारे में हर दिन कुछ न कुछ नया खोजते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के बर्थडे पर हम आपके लिए ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता की अनदेखी तस्वीरें लेकर आए हैं. बता दें मुनमुन दत्ता आज यानी 28 सितंबर को 35 साल की हो गईं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता 13 साल से इस शो का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत के साथ ही बबिता जी का रिश्ता इस शो से जुड़ गया।
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के अंदाज, तौर-तरीकों और स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। जेठालाल की तरह लोग भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। लोग उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मुनमुन दत्त हमेशा ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं।
इस बार हम फैन्स के लिए बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की कई पुरानी तस्वीरें लेकर आए हैं जो आपने शायद ही कभी देखी हों. ये तस्वीरें उनके करियर के शुरुआती दिनों की हैं।
अपने करियर के शुरुआती दिनों में बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता मॉडलिंग में काफी सक्रिय थीं। उस दौरान उन्होंने कई बोल्ड फोटोशूट भी कराए थे। ये तस्वीरें उन्हीं बोल्ड बिकिनी फोटोशूट का हिस्सा हैं।
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। उन वीडियोज में भी उन्होंने अपनी खूबसूरती का जादू चलाया था. उनके गाने अपने जमाने में काफी लोकप्रिय थे।
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले भी कई शोज में काम किया था। इन्हीं में से एक है ‘हम सब भारतीय हैं’। इस शो में भी उनके को-स्टार जेठालाल यानी दिलीप जोशी थे।