Moon Moon Sen Bday: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा और भी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. 80 के दशक में वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी मशहूर थीं। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर शादी के बाद शुरू हुआ।
नयी दिल्ली: Moon Moon Sen Bday: आज भले ही जमाना बदल गया हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड में ज्यादातर अभिनेत्रियों का करियर शादी के बाद खत्म हो जाता था. लेकिन मुनमुन सेन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका फिल्मी करियर शादी के बाद ही शुरू हो गया था। एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म से ही लोगों को अपना बना लिया था। मुनमुन आज यानी 28 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद रह चुकी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें।
धनी परिवार में जन्म
अभिनेत्री मुनमुन सेन का जन्म 28 मार्च 1954 को कोलकाता के एक धनी परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता का नाम दिबानाथ सेन और मां का नाम बंगाल की जानी-मानी एक्ट्रेस सुचित्रा सेन था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन के दादा त्रिपुरा सरकार में मंत्री थे. इस वजह से मुनमुन ने शिलॉन्ग, कलकत्ता और लंदन में पढ़ाई की। मुनमुन बचपन से ही अपनी मां के काम की तरफ आकर्षित होने लगी थीं। उन्होंने भी अपनी मां की तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने की सोची थी।
शाही परिवार की बहू
साल 1978 में मुनमुन ने शाही परिवार के बेटे भरत देव वर्मा से शादी की। जिनसे दो बेटियां राइमा सेन और रिया सेन हैं। बता दें कि मुनमुन की सास इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी इंदिरा राजे की बेटी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं।
ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म ‘अंदर बहार’ से की थी। ये फिल्म असफल रही, लेकिन मुनमुन की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया. इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। मुनमुन की ये पहली फिल्म थी और इसमें उन्होंने बोल्ड अंदाज दिखाया था, जिसके लिए काफी बवाल भी हुआ था. इतना ही नहीं वह कई मैगजीन के कवर पर बिकिनी में नजर आईं। 80 के दशक में एक्ट्रेस बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थीं। मुनमुन ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली, तेलुगु, मराठी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। कटरीना की होने वाली देवरानी ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस, कट देखकर टिकी रह गईं लोगों की निगाहें