गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर अर्जुन का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिर नाराजगी जताते हुए कर्म पर बात की है। अर्जुन ने लिखा- हर किसी को उसके कर्मों का हिसाब मिलता है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के ट्रेंडिंग कपल हैं। उनकी शादी, लव लाइफ से जुड़ी खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन जब मीडिया में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर आई तो अर्जुन कपूर का पारा चढ़ गया। बुधवार को अर्जुन ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा। लेकिन लगता है कि अर्जुन का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।
अर्जुन की गूढ़ पोस्ट
अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिर नाराजगी जताते हुए कर्म पर बात की है। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में लिखा- सबके कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपने पूरे जीवन लोगों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। मुझे परवाह नहीं है कि तुम कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा। चीजें ऐसे ही चलती हैं। जल्दी या बाद में, ब्रह्मांड आपको आपके कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हैं।
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट से साफ है कि वह अब भी अपनी लेडीलव को लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों से आहत हैं. वे यह जानना भी नहीं चाहते कि इसके पीछे कौन है क्योंकि वे जानते हैं कि कर्मों का हिसाब तो वही रहता है।
अर्जुन कपूर न सिर्फ नाराज हैं, बल्कि मलाइका अरोड़ा भी उन्हें लेकर चल रही फेक न्यूज से परेशान हैं। प्रेग्नेंसी की फेक न्यूज पर रिएक्शन देते हुए मलाइका ने इसे घिनौना बताया है।
अर्जुन ने फेक न्यूज के खिलाफ क्या लिखा?
अर्जुन कपूर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा- यह अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत लापरवाही से किया है। इस तरह की फालतू खबरें लिखना बेहद असंवेदनशील और पूरी तरह से अनैतिक है। ऐसी खबरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम कई बार इन खबरों को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच हो जाती हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।
अर्जुन-मलाइका को लेकर क्या फेक न्यूज फैलाई गई?
कहा जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा मां बनने वाली हैं। अर्जुन और मलाइका का पहला बच्चा दुनिया में आने वाला है। चर्चा तब थी जब अक्टूबर में मलाइका-अर्जुन लंदन गए थे, इस दौरान कपल ने ये खुशखबरी करीबी दोस्तों के साथ शेयर की थी.