श्वेता बच्चन जन्मदिन: बीती रात श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए, जिनमें से एक शनाया कपूर भी थीं.
श्वेता बच्चन के बर्थडे बैश में नीले रंग की झिलमिलाती साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं शनाया कपूर। इस साड़ी में एक्ट्रेस ने खुलेआम अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट किया।
शनाया कपूर ने हैवी ज्वैलरी कैरी करने की बजाय ब्लू सीक्वेंस साड़ी के साथ कानों में सिर्फ डायमंड ईयररिंग्स पहनी थी।
ग्लैम आई लुक और ग्लॉसी लिप्स के साथ उन्होंने मेकअप भी बेहद मिनिमल रखा था।
मीडिया के कैमरे के सामने पोज देते हुए शनाया कपूर ने बच्चन हाउस में एंट्री की.
शनाया कपूर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.
बेधड़क में शनाया कपूर निमृत नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी भी नजर आने वाले हैं.