नीता अंबानी का रॉयल लुक मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। लेकिन इस इवेंट में नीता अंबानी ने सभी की सुर्खियां बटोरी। इवेंट में नीता अंबानी रॉयल ब्लू बनारसी साड़ी में पहुंचीं। उन्होंने पति मुकेश अंबानी के साथ पोज दिया।
नीले रंग की बनारसी साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीता अंबानी का लुक बेहद क्लासी है। नीता अंबानी ने बनारसी ब्लू साड़ी के साथ गोल्डन और ग्रीन कुंदन नेकलेस पहना था।
नीता अंबानी ने रॉयल साड़ी और नेकलेस के साथ लाइट ग्लोइंग मेकअप किया हुआ है। नीता अंबानी ने बालों में जूड़ा बनाया था, जिसे उन्होंने फूलों से सजाया था। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया।
नीता अंबानी ने अपने खास लुक से सुर्खियां बटोरीं। वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस को भी नीता अंबानी का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.
इवेंट में मुकेश अंबानी भी ब्लैक सूट में नजर आए। मुकेश अंबानी का लुक भी काफी रॉयल है। काली साड़ी में अनंत अंबानी का हाथ थामे घुसीं राधिका मर्चेंट, जोड़ी के लिए पागल हुए फैन्स- देखें