सोनम कपूर की बड़ी बहन रिया कपूर का हाल ही में बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने बर्थडे पार्टी दी। पार्टी में भूमि पेडनेकर से लेकर सोनम कपूर तक ने शिरकत की। इस पार्टी में सबसे ज्यादा लूट मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने की। तस्वीरें देखें।
रिया कपूर की बर्थडे पार्टी में अर्जुन ने चेहरा छुपाया
5 मार्च को रिया कपूर का बर्थडे था। अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए.
अर्जुन ने चेहरा छुपाया और हो गए ट्रोल
अर्जुन कपूर कार में चेहरा छिपाए नजर आए। उनका ये अंदाज देख फैंस को गुस्सा आ गया. अर्जुन के साथ-साथ मलाइका को भी ताने सुनने पड़े।
मलाइका को सुनने पड़े ताने
अर्जुन कपूर के मुंह छुपाने पर कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि प्यार किया तो डरना क्या। वहीं कुछ ने मलाइका को खींच लिया। उन्होंने एक्ट्रेस पर तंज कसा।
रिया की पार्टी आधी रात को हुई थी
रिया कपूर ने 5 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। शनिवार को रिया की मिडनाइट बर्थडे बैश में तमाम सेलेब्स शामिल हुए।
मलाइका ने ढेर सारे पोज दिए
बेशक अर्जुन कपूर पैपराजी को देखकर अपना चेहरा ढकने लगे लेकिन मलाइका ने मुंह नहीं मोड़ा। वह जमकर पोज देती नजर आईं।
बहन के साथ पहुंचीं भूमि पेडनेकर
पार्टी में भूमि पेडनेकर के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी नजर आईं. भूमि ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था।
सोनम कपूर बहुत खुश हैं
सोनम कपूर ने भी ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था। यूं मुस्कुराते हुए बहन की पार्टी में पहुंचीं।
सोनम कपूर की मस्ती
सोनम कपूर ने रिया कपूर के बर्थडे पर जमकर मस्ती की। बहन के लिए स्पेशल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
बर्थडे गर्ल नहीं निकली
बर्थडे के मौके पर रिया कपूर बाहर नजर नहीं आईं। बर्थडे पर उनकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई। 2023 में आने वाली मारुति की 4 बेहतरीन हाइब्रिड कारें