इशिता दत्ता स्पॉटेड: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के चेहरे से दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, छुपा बेबी बंप, शादी के 6 साल बाद बनेगी मां एक्ट्रेस इशिता दत्ता प्रेग्नेंट हैं। बहुत जल्द वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इशिता को मंगलवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में नजर आईं।
खुले बालों और नो मेकअप लुक में इशिता भी काफी स्टनिंग लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। पैपराजी को देखकर इशिता ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इशिता के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने ढीले कपड़े पहने थे, इसलिए इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप ज्यादा नजर नहीं आ रहा था।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। पैपराजी ने उन्हें कैद कर लिया। फिर मैक्सी ड्रेस में इशिता का बेबी बंप देखकर सभी को खुशखबरी मिली। इशिता के पति अभिनेता वत्सल सेठ हैं। दोनों की शादी 28 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस के घर में गूंजेगी किलकारी। इशिता की बहन तनुश्री दत्ता हैं। इशिता कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार दृश्यम 2 में नजर आई थीं। फिल्म में इशिता ने अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था। उनके काम को काफी पसंद किया गया था. सिर्फ एक पैर में जालीदार पैंट पहनकर निकले उर्फी जावेद, बोल्डनेस देख हैरान रह गए लोग!